लाइव न्यूज़ :

SC ने आम्रपाली के फ्लैट खरीदारों को बकाया पर आगाह किया, कहा-बंद हो सकती हैं परियोजनाएं

By भाषा | Updated: September 12, 2019 00:55 IST

शीर्ष अदालत ने दो फॉरेंसिक आडिटरों पवन अग्रवाल और रवि भाटिया को निर्देश दिया कि वे आम्रपाली ग्रुप की दो शेष परियोजनाओं हर्टबीट सिटी और ओ 2 वैली का आडिट 30 सितंबर तक पूरा करें। इन परियोजनाओं का पंजीकरण शीर्ष अदालत ने रेरा कानून के तहत रद्द कर दिया था।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने आम्रपाली ग्रुप के फ्लैट खरीदारों को बकाया का भुगतान नहीं करने को लेकर आगाह किया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को कहा कि यदि वे बकाया का भुगतान नहीं करते हैं तो वित्तीय संकट की वजह से अटकी परियोजनाओं को बंद करना पड़ सकता है। रीयल एस्टेट कंपनी आम्रपाली अब ‘बंद’ है। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदारों को बकाया राशि चुकाने के नोटिस के तौर तरीके को मंजूरी दे दी है। उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त कोर्ट रिसीवर के अनुमोदन के बाद ऐसा किया जा सकता है।

न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा और न्यायमूर्ति यू यू ललित की पीठ ने कहा कि आम्रपाली समूह से काफी कम कीमत पर फ्लैट खरीदने वाले ‘छद्म खरीदारों’ को इसमें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी और वे बकाया का भुगतान नहीं कर सकेंगे। उनके फ्लैटों का पंजीकरण रद्द किया जाएगा।

पीठ ने कहा, ‘‘यदि घर खरीदार बकाया राशि चुकाने को तैयार नहीं होते हैं तो हमें परियोजनाओं को एक साथ जोड़ना होगा।’’ फ्लैट खरीदारों की वकील शोभा ने कहा कि उनकी परियेाजना आम्रपाली लेजर पार्क सी श्रेणी में आती है। बिल्डर-खरीदार करार के तहत भुगतान योजना निर्माण से जुड़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक जमीन पर कुछ नहीं हुआ है। ऐसे में यदि मुझे भुगतान करने को कहा जाता है तो यह उचित नहीं होगा।’’ पीठ ने इस पर कहा कि यदि आप पैसा नहीं देना चाहते हैं तो घर जा सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि निर्माण हो तो घर खरीदारों को बकाया राशि देनी होगी। बकाया राशि जमा कराने के लिए तैयार रहें। न्यायालय ने कहा कि बकाया वाले घर खरीदारों का परियोजना आधारित नाम यूको बैंक, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की वेबसाइट पर डाला जाएगा। वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमानी उसका अनुमोदन करेंगे।

न्यायालय ने कहा कि अदालत के रिसीवर द्वारा घर खरीदारों का ब्योरा इन वेबसाइटों पर अनुमोदित करने के बाद उन्हें बकाया चुकाने के लिए नोटिस दिया जाएगा। फॉरेंसिक आडिटरों के अनुसार यह बकाया राशि 3,600 करोड़ रुपये के करीब है। पीठ ने निर्देश दिया है कि उच्चतम न्यायालय में यूको बैंक की शाखा में एक अलग खाता खोला जाए, जहां फ्लैट खरीदार बकाया राशि जमा करा सकें।

न्यायालय ने छह बैंकों बैंक आफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक, सिंडिकेट बैंक, बैंक आफ इंडिया और बैंक आफ महाराष्ट्र को नोटिस जारी कर कहा कि वे आवास ऋण और संपत्ति ऋण पर घर खरीदारों की शेष किस्तें जारी करें।

 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे