लाइव न्यूज़ :

शवों के बीच रह रहे हैं कोरोना मरीज, दिल्ली के हालात भयावह: सुप्रीम कोर्ट

By निखिल वर्मा | Updated: June 12, 2020 14:01 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोरोना वायरस से प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे नंबर पर है.

Open in App
ठळक मुद्देकोर्ट ने कहा कि कोविड -19 मरीजों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार किया जा रहा हैशीर्ष कोर्ट ने राजधानी दिल्ली में टेस्टों की संख्या कम करने पर सवाल उठाए हैंकोर्ट ने एलएनजेपी अस्पताल की स्थिति को गंभीरता से लिया है और उसे भी जवाब दाखिल करने को कहा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने अस्पतालों में शवों के बीच रहने को मजबूर कोविड-19 रोगियों का जिक्र करते हुए दिल्ली के हालात को ‘भयावह’ बताया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि अस्पताल शवों को रखने में उचित ध्यान नहीं रख रहे और यहां तक कि लोगों की मौत के बारे में उनके परिवार वालों को भी सूचित नहीं कर रहे। SC ने कोरोना वायरस के रोगियों की सही तरीके से देखरेख नहीं करने से जुड़े स्वत: संज्ञान वाले एक मामले में दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से जवाब मांगा है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कोविड-19 रोगियों और संक्रमित लोगों के शवों के प्रबंधन के लिए उठाये गये कदमों पर 17 जून तक जवाब देने को कहा है। 

दिल्ली में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 1877 मरीजे मिले

दिल्ली में कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड सबसे ज्यादा 1,877 नए मरीज सामने आए। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या अब 34,000 से अधिक हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा भी एक हजार से अधिक हो गया है। यह पहली बार है कि जब दिल्ली में कोरोना वायरस के 1800 से ज्यादा मामले एक दिन में आए हैं। इससे पहले तीन जून को सबसे ज्यादा 1513 मामले सामने आए थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1,085 हो गई है। वहीं जानलेवा संक्रमण के 34,687 मामले हो गए हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि 10 जून को 101 लोगों की मौत का ऐलान किया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरससुप्रीम कोर्टदिल्लीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया