लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के 17 अयोग्य विधायकों की याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर आदेश देने से SC का इनकार

By भाषा | Updated: September 13, 2019 01:32 IST

कर्नाटक के तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश ने इन 17 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। विधायकों की बगावत के चलते एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार गिर गई थी।

Open in App

 उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक के 17 अयोग्य विधायकों की उन याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर बृहस्पतिवार को कोई आदेश देने से इनकार कर दिया जिनमें उन्हें अयोग्य करार दिए जाने के तत्कालीन कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती दी गई है।

न्यायमूर्ति एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने अयोग्य विधायकों की ओर से पेश वकील से कहा, ‘‘यह (याचिकाएं) आएंगी। जल्दी क्या है?’’ वकील ने उल्लेख किया कि याचिकाएं 11 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थीं, लेकिन बाद में इन्हें सूची से हटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि मामला अब 16 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है तथा इसे दोबारा सूची से नहीं हटाया जाना चाहिए। पीठ ने याचिकाओं को सूचीबद्ध करने पर कोई आदेश पारित करने से इनकार करते हुए कहा कि यह नियत प्रक्रिया के तहत होगा।

कर्नाटक के तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश ने इन 17 विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था। विधायकों की बगावत के चलते एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली जनता दल (एस)-कांग्रेस गठबंधन सरकार गिर गई थी। इसके बाद राज्य में बी एस येदियुरप्पा के अधीन भाजपा नीत सरकार बनी। 

टॅग्स :कर्नाटकसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल