लाइव न्यूज़ :

तीस हजारी मामला: वकीलों ने दायर की थी मीडिया कवरेज पर बैन की याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 12:10 IST

SC dismisses Lawyer's petition: सुप्रीम कोर्ट ने तीस हजारी मामले की मीडिया कवरेज पर बैन लगाने की वकीलों की याचिका की खारिज

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट ने तीस हजारी मामले पर बैन लगाने की वकीलों की याचिका खारिज कीपुलिस से झड़प के विरोध में वकीलों की हड़ताल लगातार चौथे दिन भी जारी

सुप्रीम कोर्ट ने तीस हजारी कोर्ट मामले में पुलिस के साथ चल रहे अपने विवाद पर मीडिया बैन लगाने की वकीलों की याचिका खारिज कर दी है। वकील चाहते थे कि कोर्ट इस विवाद के मीडिया कवरेज पर बैन लगा दे। 

एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया कवरेज पर बैन लगाने की ये वकीलों की तीसरी कोशिश थी, सुप्रीम कोर्ट से पहले वह ऐसी ही याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में भी दाखिल कर चुके थे, लेकिन दोनों बार उनकी याचिकाएं खारिज हो गई थीं। 

तीस हजारी घटना के विरोध में वकीलों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी

दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस के साथ हुई झड़प के विरोध में वकील सोमवार से ही हड़ताल पर हैं। वकीलों की हड़ताल से दिल्ली की सभी छह अदालतों का कामकाज ठप है। हड़ताली वकील उनके ऊपर कथित तौर पर गोली चलाने वाले पुलिसवालों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी वकीलों ने साकेत कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट के दरवाजे बंद कर दिए, जिससे वादी अंदर न पाएं। 

दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज की थी गृह मंत्रालय, पुलिस की याचिका

इससे पहले बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने तीस हजारी मामले में दायर की गई गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस की पुनर्विचार याचिकाएं खारिज कर दी थीं। गृह मंत्रालय की याचिका में दिल्ली पुलिस और वकीलों के बीच झड़प को लेकर कोर्ट की ओर से 3 नवंबर को दिये गये आदेश में स्पष्टता की मांग की गई थी। 

वकीलों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अदालत ने वकीलों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया। हालांकि कोर्ट ने इस स्पष्ट किया कि उसका आदेश सिर्फ दो एफआईआर तक ही सीमित है और अन्य मामलों में वकीलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक नहीं है। 

तीस हजारी घटना के बाद दो वकीलों के खिलाफ दर्ज हुई इन एफआईआर पर कोर्ट ने उनके खिलाफ बलपूर्वक कार्रवाई न करने का आदेश दिया था। वहीं दिल्ली पुलिस की साकेत कोर्ट की घटना के मामले में वकीलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दी थी। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टदिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह