लाइव न्यूज़ :

एससी आयोग ने आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू को सम्मन किया, भाजपा ने एनसीएससी में शिकायत की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 जून ‘पवित्र सीटों’ वाली टिप्पणी से विवाद पैदा करने वाले कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पंजाब अनुसूचित जाति आयोग ने सम्मन भेजकर 22 जून को उसके समक्ष उपस्थित होने को कहा है।

गौरतलब है कि विधायक पवन कुमार टीनू के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रतिनिधिमंडल ने लुधियाना के सांसद के खिलाफ दलितों के लिए कथित रूप से जातीय टिप्पणी करने की शिकायत दर्ज करायी थी। इसी के आधार पर आयोग ने सम्मन जारी किया है।

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) में शिकायत दर्ज करायी है।

विपक्षी दलों ने मंगलवार को इस मामले में बिट्टू की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने यह कह कर कि शिअद ने आनंदपुर साहिब और चमकौर साहिब जैसी पवित्र सीटें अपने सहयोगी दल बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लिए छोड़ दी हैं, कथित रूप से दलितों का अपमान किया है।

पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर शिअद-बसपा गठबंधन के साथ उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट कर उस पर टिप्पणी की थी।

पंजाब अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष तेजीन्दर कौर ने बुधवार को कहा कि आयोग को इस संबंध में पवन कुमार टीनू से शिकायत प्राप्त हुई है।

कौर ने यहां एक बयान में कहा कि आयोग ने मामले की जांच करने का निर्णय लिया है और बिट्टू से 22 जून को सुबह 11:30 बजे उपस्थित होने को कहा है।

शिअद के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष को बिट्टू के वीडियो के बारे में बताया कि जिसमें उन्होंने कथित रूप से दलित समुदाय के लिए ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणी की है। शिष्टमंडल ने कौर से अनुरोध किया कि आयोग इस मामले में तुरंत कदम उठाए ताकि राज्य में किसी भी प्रकार की अशांति/अप्रिय घटना को रोका जा सके।

बसपा और भाजपा सहित अन्य दलों ने भी बिट्टू की टिप्पणी की आलोचना की है।

पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जीवन गुप्ता सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने लुधियाना से सांसद बिट्टू की आलोचना की और जातीय टिप्पणी करके दलित समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला के साथ बैठक में पंजाब भाजपा के नेताओं ने बिट्टू के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos