शीर्ष अदालत में आएंगे कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए एस चंदुरकर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2025 19:21 IST2025-05-26T19:20:30+5:302025-05-26T19:21:40+5:30

उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है, तथा वर्तमान में यह 31 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है। 

SC Collegium Karnataka High Court Chief Justice NV Anjaria, Guwahati High Court Chief Justice Vijay Bishnoi and Bombay High Court Justice AS Chandurkar | शीर्ष अदालत में आएंगे कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए एस चंदुरकर

file photo

Highlightsन्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी भी नौ जून को सेवानिवृत्त होंगी।तीन मौजूदा रिक्त पदों के लिए नामों की सिफारिश करने का निर्णय लिया।शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। 

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए एस चंदुरकर को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की। न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी भी नौ जून को सेवानिवृत्त होंगी। उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है, तथा वर्तमान में यह 31 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है। 

प्रधान न्यायाधीश बी आर गवई की अध्यक्षता वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति अभय एस ओका तथा न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों के तीन मौजूदा रिक्त पदों के लिए नामों की सिफारिश करने का निर्णय लिया।

Web Title: SC Collegium Karnataka High Court Chief Justice NV Anjaria, Guwahati High Court Chief Justice Vijay Bishnoi and Bombay High Court Justice AS Chandurkar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे