लाइव न्यूज़ :

इन 2 जिलों में 28 दिन बाद सामने आए कोरोना वायरस के नए मामले, बढ़ी स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता

By सुमित राय | Updated: April 27, 2020 17:55 IST

पिछले 28 दिनों से कोरोना वायरस का कोई नया केस नहीं आने के बाद दो जिलों में नया मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दो जिले ऐसे हैं जहां नए केस आए हैं, जहां 28 दिन से मामला नहीं आया था।पंजाब के एसबीएस नगर और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 28 दिनों बाद नए केस आए हैं।

देश भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और दो ऐसे जिलों से कोविड-19 के नए केस आए हैं, जहां पिछले 28 दिनों के नए संक्रमित नहीं सामने आए थे। इन दो जिलों मे नए केस आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया पंजाब के एसबीएस नगर और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 28 दिनों बाद नए केस आए हैं, जो लंबे समय से ग्रीन जोन बना हुआ था।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "देश के 16 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई मामला नहीं आया है और इसमें 3 नए जिले जुड़े हैं। लेकिन दो जिले ऐसे हैं जहां नए केस आए हैं, जहां पिछले 28 दिन से कोई केस नहीं आए थे। वह उत्तर प्रदेश का पीलीभीत और पंजाब का एसबीएस नगर है।"

इसके साथ ही लव अग्रवाल ने बताया, "देशभर में पिछले 24 घंटे में 1396 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27892 हो गई है। पिछले एक दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 6184 हो गई है, हमारा रिकवरी रेट 22.17% हो गया है, हमारा रिकवरी रेट बढ़ रहा है।"

भारत में आ चुके हैं 28 हजार से ज्यादा मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के 28380 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 886 लोगों की मौत हो चुकी है और 6361 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में 21132 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को आया है और यहा अब तक 8068 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 342 लोगों की मौत हो गई है और 1076 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले मुंबई और पुणे से आए हैं।

गुजरात में कोरोना की चपेट में 3300 से ज्यादा लोग

महाराष्ट्र के बाद कोरोना का सबसे ज्यादा कहर गुजरात में हैं, जहां अब तक 3301 लोग इस महामारी के शिकार हो चुके हैं। गुजरात में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है और 313 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली में करीब 3 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2918 हो गई है, जिसमें से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में इस महामारी से 877 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनापंजाब में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियापंजाबउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया