लाइव न्यूज़ :

एसबीकेके के ‘श्रीराम’ के 65वें संस्करण का आगाज़

By भाषा | Updated: October 7, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर श्रीराम भारतीय कला केंद्र (एसबीकेके) की नृत्य नाटक ‘श्री राम’ के 65वें संस्करण का आगाज़ बृहस्पतिवार को हो गया। इस दौरान सरकार के कोविड-19 दिशानिर्देशा का पालन किया गया।

देश के सबसे पुराने वार्षिक नृत्य नाटक में प्रशिक्षित नृत्य एवं थिएटर कलाकार प्रस्तुति देते हैं। इसकी प्रस्तुति रोज़ाना केंद्र के खुले लॉन में शाम साढ़े छह बजे से रात नौ बजे तक होगी।

इसे पद्म श्री शोभा दीपक सिंह ने बनाया था। दावा किया जाता है कि ‘श्रीराम’ 1967 से रामलीला का सबसे प्रसिद्ध संस्करण है। सिंह एसबीकेके की निदेशक एवं उपाध्यक्ष हैं।

एसबीकेके के मुताबिक, महाकाव्य की इसकी प्रस्तुति अद्वितीय है और इसमें एलईडी दीवारों का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें पृष्ठभूमि में एनिमेटिड दृश्य चलते हैं।

नृत्य नाटक में भरतनाट्यम और कलारीपयट्टू से लेकर मयूरभंज चौ और उत्तर भारत के लोक नृत्य शामिल हैं जिसमें हिंदुस्तानी शास्त्रीय रागों पर आधारित लयबद्ध संगीत होता है।

सिंह ने कहा कि दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी पूरी टीका ने टीकाकरण करा लिया है और दो घंटे के कार्यक्रम के दौरान महामारी से संबंधित सभी दिशानिर्देशों मसलन, मास्क लगाना, सैनिटाइजर आदि का पालन किया जा रहा है।

उन्होंने एक बयान में कहा, “कोविड-19 खत्म नहीं हुआ है और नए स्वरूप का खतरा बना हुआ है। हमें समझदारी से काम लेना है और सावधानियों का पालन करते हुए वायरस के साथ रहना है।”

सिंह ने कहा कि इस साल ‘श्रीराम’ की प्रस्तुति विशेष पार्श्व संगीत के साथ दी जाएगी जो एसबीकेके की रामलीला के पुराने संस्करण से लिया गया है। यह वार्षिक नृत्य नाटक 20 अक्टूबर को खत्म हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच