लाइव न्यूज़ :

SBI Recruitment 2021: SBI में 6100 पदों पर निकली वैकेंसी, एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को मिलेगा एक साल अप्रेंटिसशिप का मौका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2021 16:39 IST

अगर आपने अब तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है या फिर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहतें हैं तो जल्द एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर दें।

Open in App
ठळक मुद्देस्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 6100 से अधिक पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 26 जुलाई 2021 है।एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट्स को एक साल अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 6100 से अधिक पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। अगर आपने अब तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है या फिर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहतें हैं तो जल्द एसबीआई की वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद एसबीआई  की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम डेट की तारीखों की घोषणा की जाएगी। 

बता दें कि इस एग्जाम को पास करने वाले कैंडिडेट्स को एक साल की अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा और इसके साथ ही खास बात यह है कि उन्हें इस दौरान 15,000 रुपए प्रति महीने स्टाइपेंड मिलेगा।

आवेदन की अंतिम तारीख  26 जुलाई 2021

नोटिफिकेशन के मुताबिक अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 26 जुलाई 2021 है। सभी कैंडिडेट्सों को 26 जुलाई तक एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करना होगा। 

एसबीआई ने जो नोटिफिकेशन जारी किया था, उसके मुताबिक किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने वाले 20 से 28 साल तक के कैंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं वहीं रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्सों को आयु सीमा में नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। 

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 300 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी और अन्य सभी कैटेगरी के लिए आवेदन निशुल्क है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से भी जमा किया जा सकता है। 

कैसे करें आवेदन

1. अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए  सबसे पहले आपको स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट https://sbi.co.in पर जाना होगा।

 2. इसके बाद वहां आपको होम पेज पर करियर का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करके आप वहां जाकर इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इसके साथ ही कैंडिडेट्स https://www.rojgarresult.com/upload/SBI%20Apprentice%20Advt.%202021.pdf लिंक पर क्लिक करके एसबीआई अप्रेंटिस भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

टॅग्स :स्टेट बैंक ऑफ इंडियानौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव