लाइव न्यूज़ :

एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की

By भाषा | Updated: February 8, 2020 05:45 IST

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा के एक दिन बाद एसबीआई ने एमसीएलआर में कटौती की है। आरबीआई ने कल रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर बरकरार रखा लेकिन नकदी बढ़ाने के लिये एक लाख करोड़ तक की प्रतिभूतियों को रेपो दर पर खरीदने की घोषणा की। इससे बैंकों के लिये कोष की लागत कम होगी।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने शुक्रवार को कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की।यह कटौती सभी अवधि के लिये की गयी। नई दरें 10 फरवरी से प्रभाव में आएंगी।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने शुक्रवार को कोष की सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.05 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। यह कटौती सभी अवधि के लिये की गयी। नई दरें 10 फरवरी से प्रभाव में आएंगी।

चालू वित्त वर्ष में यह लगातार नौवां मौका है जब भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एमसीएलआर में कटौती की है। एसबीआई ने एक बयान में कहा कि इस कटौती के साथ एक साल की एमसीएलआर घटकर 7.85 प्रतिशत पर आ गयी है।पहले यह 7.90 प्रतिशत थी।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा के एक दिन बाद एसबीआई ने एमसीएलआर में कटौती की है। आरबीआई ने कल रेपो दर को 5.15 प्रतिशत पर बरकरार रखा लेकिन नकदी बढ़ाने के लिये एक लाख करोड़ तक की प्रतिभूतियों को रेपो दर पर खरीदने की घोषणा की। इससे बैंकों के लिये कोष की लागत कम होगी।

इधर, बैंक ऑफ इंडिया ने भी कहा कि उसने छह महीने तक की परिपक्वता अवधि में एमसीएलआर में 0.1 प्रतिशत की कटौती की है। बैंक ऑफ इंडिया ने कहा, ‘‘बैंक ने आवास ऋण पर ब्याज दर में कटौती की है। इससे कर्ज अब 8 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा। इसी प्रकार वाहन कर्ज 8.50 प्रतिशत पर मिलेगा। यह कटौती 10 फरवरी से प्रभाव में आएगी।’’

इसके अलावा ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स ने कहा कि बैंक ने 10 फरवरी से विभिन्न अवधि के एमसीएलआर में 0.10 प्रतिशत तक की कटौती की है। हालांकि बैंक का एक साल का एमसीएलआर 8.15 प्रतिशत पर बरकरार रखा है।

वहीं एक महीने और एक दिन की एमसीएलआर में क्रमश: 0.1 प्रतिशत और 0.05 प्रतिशत की कटौती की गयी है।

एसबीआई ने कहा कि नकदी की मात्रा बढ़ने से उसने मियादी जमा के लिये ब्याज दर में संशोधन किया है। बैंक ने खुदरा मियादी जमा (दो करोड़ रुपये से कम) पर ब्याज दर 0.1 से 0.5 प्रतिशत और थोक मियादी जमा (2 करोड़ रुपये और अधिक) पर ब्याज में 0.25 से 0.50 प्रतिशत की कटौती की है।

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकबैंक ऑफ़ इंडिया(बीओआई)बैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबारBank Holiday: ईद-उल-फितर पर बैंक बंद रहेंगे या खुले? 20 और 21 मार्च के बैंक अवकाश पर बड़ी अपडेट, यहाँ देखें लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?