भाजपा की प्रदेश इकाई से हटाए जाने के बाद सायंतन बसु ने TMC नेता से की मुलाकात, खुद को व्हाट्सऐप ग्रुप से भी किया अलग
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2021 07:58 IST2021-12-24T07:53:25+5:302021-12-24T07:58:43+5:30
बसु को पार्टी संगठन में हुए बदलाव के बाद पद से हटा दिया गया था। बसु से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क नहीं हो सका।

भाजपा की प्रदेश इकाई से हटाए जाने के बाद सायंतन बसु ने TMC नेता से की मुलाकात, खुद को व्हाट्सऐप ग्रुप से भी किया अलग
कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के पूर्व महासचिव सायंतन बसु ने गुरुवार को यहां तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता से मुलाकात की, जिसके बाद उनके भविष्य के राजनीतिक कदम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं।
बसु को पार्टी संगठन में हुए बदलाव के बाद पद से हटा दिया गया था। बसु से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए संपर्क नहीं हो सका। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने टीएमसी के वरिष्ठ नेता समीर चक्रवर्ती और बसु के बीच मुलाकात की पुष्टि की।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि प्रदेश इकाई से हटाए जाने और कोई भी पद नहीं दिए जाने के बाद से प्रदेश में भाजपा का प्रमुख चेहरा माने जाने वाले बसु नाराज हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने खुद को पार्टी के व्हाट्सऐप ग्रुप से भी हटा लिया है।