सैक्सोफोन वादक मछेंद्रनाथ का कोविड-19 से निधन
By भाषा | Updated: May 23, 2021 21:56 IST2021-05-23T21:56:56+5:302021-05-23T21:56:56+5:30

सैक्सोफोन वादक मछेंद्रनाथ का कोविड-19 से निधन
मंगलुरु, 23 मई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सैक्सोफोन वादक मछेंद्रनाथ का रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण से एक अस्पताल में निधन हो गया।
वह 66 वर्ष के थे।
मछेंद्रनाथ को तबीयत खराब होने के बाद कुछ दिन पहले डेरालाकट्टे में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मछेंद्रनाथ की पत्नी भी संक्रमित हो गयी थीं और तीन दिन पहले उनका निधन हो गया था।
मछेंद्रनाथ पिछले 25 साल से मंगलादेवी मंदिर में सुबह, दोपहर और शाम के समय पूजा के समय सैक्सोफोन बजाते थे।
उन्होंने देश और विदेश में कई स्थानों पर कई संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। मछेंद्रनाथ की बेटी सिंधू भैरवी भी सैक्सोफोन की प्रसिद्ध कलाकार हैं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।