लाइव न्यूज़ :

सावंत ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर म्हाडा कानून में संशोधन को मंजूरी देने की मांग की

By भाषा | Updated: June 14, 2021 19:19 IST

Open in App

मुंबई, 14 जून शिवसेना के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत ने केंद्र सरकार से अपील की है कि महाराष्ट्र आवास एवं क्षेत्र विकास कानून में संशोधन को मंजूरी दी जाए ताकि जीर्ण-शीर्ण भवनों की मरम्मत की अनुमति देकर उसमें रह रहे लोगों के हितों की रक्षा की जा सके।

उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस सिलसिले में पत्र लिखा है। उन्होंने मुंबई के उपनगरीय इलाके मलाड के मलवाणी में एक आवासीय भवन के ढह जाने और इस कारण 12 लोगों की मौत हो जाने के बाद यह पत्र लिखा है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को 12 जून को लिखे एक अन्य पत्र में दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य ने कहा कि म्हाडा कानून, 1976 में संशोधन के लिए विधेयक सितंबर 2020 में महाराष्ट्र विधानमंडल से पारित हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘विधेयक पारित होने के बाद आपकी (केंद्र की) मंजूरी के लिए लंबित है और राज्य सरकार इन भवनों की मरम्मत करवाने की स्थिति में नहीं है।’’ सावंत ने कहा कि मलवाणी में नौ जून को भवन ढहने का स्वत: संज्ञान लेते हुए बंबई उच्च न्यायालय ने घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। शिवसेना सांसद ने कहा, ‘‘यह साबित करता है कि कानून में संशोधन कितना जरूरी है और यह कानून कितना महत्वपूर्ण है क्योंकि इन भवनों में रहने वाले लोगों का जीवन दांव पर लगा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित