लाइव न्यूज़ :

‘छवि बचाओ, फोटो छपवाओ’ है भाजपा का असली नारा: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: December 11, 2021 13:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ‘साल 2016 से 2019 दौरान आवंटित राशि में करीब 80 प्रतिशत मीडिया प्रचार पर खर्च किए जाने’ का उल्लेख करने वाली एक संसदीय समिति की रिपोर्ट को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘छवि बचाओ, फोटो छपवाओ’ ही भाजपा का असली नारा है।

उन्होंने संसदीय समिति की रिपोर्ट से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भाजपा का असली नारा - छवि बचाओ, फ़ोटो छपवाओ!’’

गौरतलब है कि लोकसभा में बृहस्पतिवार को पेश ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के विशेष संदर्भ में शिक्षा के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर महिलाओं को शक्तियां प्रदान करने संबंधी भाजपा सांसद हीना गावित की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘समिति को यह बात भी देखने को मिल रहा है कि 2016 से 2019 की अवधि के दौरान जारी की गई 446.72 करोड़ रूपये में मीडिया प्रचार पर 78.91 प्रतिशत राशि खर्च की गई है और यह देखकर समिति बिल्कुल भी प्रसन्न नहीं है।’’

योजना के तहत 2014-15 में शुरूआत के बाद से कोविड प्रभावित वर्ष को छोड़कर अब तक आवंटित राशि का राज्यों द्वारा केवल 25.15 प्रतिशत खर्च करने को ‘‘दुखद’’ बताया है और कहा है कि यह उनके खराब ‘‘‘कार्य निष्पादन’’ को प्रदर्शित करता है।

रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2014-15 में योजना की शुरूआत के बाद से कोविड वाले वर्ष 2019-20 और 2020-21 को छोड़कर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (बीबीबीपी) योजना के तहत कुल आवंटन 848 करोड़ रूपये था और उक्त अवधि में राज्यों को 622.48 करोड़ रूपये जारी किये गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन