लाइव न्यूज़ :

सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर

By भाषा | Updated: November 3, 2020 23:01 IST

Open in App

कोलकाता, तीन नवंबर मशहूर अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य की स्थिति मंगलवार को भी गंभीर बनी रही और उनके गुर्दे पर कम जोर पड़े, इसके लिए उनका डायलिसिस किया गया। यहां एक निजी अस्पताल में उनका उपचार कर रहे एक डॉक्टर ने एक बयान में यह जानकारी दी।

डॉक्टर के अनुसार 85 वर्षीय कलाकार अब भी जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं और उनके अहम अंग ठीकठाक काम कर रहे हैं, लेकिन उनके गुर्दे की क्रियाशीलता को लेकर चिंता है और ऐसे में डायलिसिस की जरूरत पड़ी।

हालांकि उन्होंने देश-विदेश में चटर्जी के लाखों प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि उनका स्वास्थ्य बिगड़ नहीं रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी स्थिति यथावत है। उनका बीपी और अंगों का कामकाज ठीकठाक है और अंदरूनी रक्तस्राव की कोई नयी घटना भी सामने नहीं आयी है। उनके हीमोग्लोबिन की संख्या भी स्थिर हो रही है। हमें उन्हें रक्त चढ़ाना पड़ा और अब उनके प्लेटलेट की संख्या लगभग सामान्य हो गयी है। ’’

उन्होंने कहा कि लेकिन ‘‘ गुर्दों में कई चीजें हो रही हैं .. हमें गुर्दे पर जोर कम करने के लिए डायलिसिस करना पड़ा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे