लाइव न्यूज़ :

अफगान व्यक्ति के पास से 10 लाख रुपये कीमत के सऊदी रियाल मिले

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून दिल्ली हवाई अड्डे पर अफगानिस्तान के एक मुसाफिर के पास से सीआईएसएफ कर्मियों ने 10 लाख रुपये कीमत के सऊदी रियाल बरामद किए हैं जो उसने कथित रूप से अनधिकृत रूप से रखे हुए थे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि रूहानी नकीबुल्लाह को कैम एयर की उड़ान से काबुल जाना था, लेकिन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर बुधवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने पाया कि अफगान यात्री संदिग्ध है और उसके सामान की अच्छी तरह से तलाशी लेने पर उसके बैग से 50,000 सऊदी रियाल मिले जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया, “ पूछताछ में वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।” उन्होंने बताया कि मुसाफिर को आगे की जांच के लिए सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे