लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब से होकर दिल्ली से इजरायल जा सकेंगी उड़ानें, सरकार की मंजूरी का इंतजार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2018 23:07 IST

सऊदी अरब ने आज एक अहम फैसला लिया है। उसने एयर इंडिया को इजरायल के तेल अवीव शहर की उड़ान के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है।

Open in App

सऊदी अरब ने आज एक अहम फैसला लिया है। उसने एयर इंडिया को इजरायल के तेल अवीव शहर की उड़ान के लिए अपने एयरस्पेस का इस्तेमाल करने की मंजूरी दे दी है। खबर के मुताबिक अभी इस बात पर एयर इंडिया या फिर उड्डयन मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 भारत की सरकारी एयरलाइन कंपनी के प्रवक्ता ने इस पर कहा है कि हमने उड्डयन महानिदेशालय से सप्ताह में तीन बार दिल्ली से तेल अवीव के बीच उड़ान की अनुमति मांगी थी।मार्च से हमनें इन उड़ानों की अनुमति मांगी थी,जिसकी मंजूरी का हमें इंतजरा है। वहीं, एयर इंडिया के एक और अधिकारी ने कहा है कि अभी हमें तेल अवीव के बेन गुरियन और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स के लिए स्लॉट का भी इंतजार है।

 बता दें कि कई अरब और इस्लामिक देश इजरायल को एक राष्ट्र के तौर पर मान्यता नहीं देते हैं। इजरायल के लिए जाने वाली उड़ानों को ये देश अपने एयर स्पेस का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देते हैं। अगर इस पर मंजूरी मिलती है तो इजरायल के लिए छोटे रूट से उड़ान भरना संभव हो सकेगा। सऊदी के आसमान से गुजरने वाले विमान दिल्ली से अहमदाबाद, मस्कट, सऊदी अरब से होते हुए सीधे इजरायल जाया करेंगे। वहीं, इससे तेल अवीव का रूट 2 से 2.5 घंटे कम हो जाएगा। इसके अलावा ईंधन की भी बड़ी बचत होगी। 

फिलहाल इजरायल के तेल अवीव से मुंबई के लिए हवाई सेवा है। यह सफर 7 घंटे में पूरा होता है और विमान रेड सी और अरब सागर से होते हुए भारत आती हैं।  ऐसे में देखना होगा कि सरकार इस पर मुहर लगाती है कि नहीं।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया