लाइव न्यूज़ :

सऊदी एयरलाइंस के एक विमान की कोलकाता हवाई अड्डे पर हुई आपातकालीन लैंडिंग, कोई नुकसान की खबर नहीं

By आजाद खान | Updated: April 15, 2023 13:23 IST

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान जब हवा में उड़ रहा था तब उसका विंडशील्ड फट गया था, ऐसे में विमान के पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग के लिए कोलकाता हवाई अड्डे से इजाजत मांगी थी जिसके बाद इसे एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसऊदी एयरलाइंस के एक विमान की आपातकालीन लैंडिंग हुई है। यह लैंडिंग कोलकाता हवाई अड्डे पर हुई है। बताया जा रहा है कि सऊदी एयरलाइन के पायलट ने बीच हवा में विंडशील्ड के फटने की सूचना दी थी।

कोलकाता:  सऊदी एयरलाइंस के एक कार्गो विमान द्वारा कोलकाता हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करने की एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विमान ने सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कर ली है और किसी प्रकार की कोई क्षति की खबर नहीं है। शुरुआती जानकारी से यह पता चला है कि बीच हवा में विंडशील्ड के फटने के कारण यह लैंडिंग हुई है। यह लैंडिंग दोपहर 12:02 बजे कोलकाता हवाईअड्डे पर हुई है। 

क्या है पूरा मामला

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सऊदी एयरलाइंस के कार्गो विमान ने कोलकाता हवाई अड्डे को सूचना दी थी की उसका विंडशील्ड फट गया है, ऐसे में वह यहां आपातकालीन लैंडिंग करना चाहता है। इस सूचना पर काम करते हुए कोलकाता हवाई अड्डे ने विमान को आपातकालीन लैंडिंग के लिए इजाजत दी और प्लेन सुरक्षित तरीके से लैंड हुआ। 

बताया जा रहा है कि अभी तक किसी तरीके के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कोलकाता हवाई अड्डे पर ये लैंडिंग दोपहर 12:02 बजे हुई है। 

इसी महीने एयर इंडिया के एक विमान ने भी की थी आपातकालीन लैंडिंग 

इससे पहले 04 अप्रैल को भी कोलकाता एयरपोर्ट पर एक एयर इंडिया के विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की थी। कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद एयर इंडिया के विमान का एक इंजन ब्लेड क्षतिग्रस्त पाया गया था। अधिकारियों को संदेह है कि यह पक्षी के टकराने के कारण हुआ था। अधिकारी ने बताया कि मुंबई से कोलकाता आए एयरबस ए320 विमान के दाहिने इंजन का एक ब्लेड जांच के दौरान मुड़ा हुआ पाया गया था। 

उन्होंने बताया कि विमान मुंबई से सुबह छह बजकर 16 मिनट पर उड़ान भरने के बाद सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर कोलकाता पहुंचा था जिसके बाद मुंबई वापसी के लिए विमान में कुल 119 यात्री सवार हुए। हालांकि, इंजन ब्लेड के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलने पर यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और विमान की मरम्मत की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि यात्री दोपहर करीब एक बजे उसी विमान से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालकोलकातासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन