लाइव न्यूज़ :

सौदान सिंह बने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वी सतीश को बनाया गया ‘संगठक’

By भाषा | Updated: December 31, 2020 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भाजपा ने बृहस्पतिवार को संगठन स्तर पर अहम बदलाव करते हुए पार्टी के सह-संगठन मंत्री सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया जबकि एक अन्य सह-संगठन मंत्री के रूप में ही जिम्मेदारी संभाल रहे वी. सतीश को नवसृजित पद ‘संगठक’ पर नियुक्त किया गया।

तीसरे सह-संगठन मंत्री शिव प्रकाश अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे लेकिन उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। वह अब मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे।

भाजपा ने एक बयान जारी कर इन संगठनात्मक नियुक्तियों की जानकारी दी।

ये तीनों नेता भाजपा में संगठन महामंत्री बी एल संतोष के अधीन सह- संगठन मंत्री के पद पर थे।

मालूम हो कि भाजपा में संगठन महामंत्री का पद बहुत अहम होता है। संगठन महामंत्री मूलत: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पूर्णकालिक प्रचारक होता है और वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच कड़ी के रूप में काम करता है।

शिव प्रकाश पहले उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पार्टी का कामकाज देखते थे। नये बदलावों के बाद वे पश्चिम बंगाल में पार्टी गतिविधियों को देखेंगे ही साथ ही मध्यपद्रेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना भी अब उनके जिम्मे होगा। उनके कार्यक्षेत्र का मुख्य केंद्र भोपाल होगा।

इस नियुक्ति से पहले सौदान सिंह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा बिहार और झारखंड में पार्टी की गतिविधियों को देखते थे। सिंह अब केंद्र शासित प्रदेशों, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में पार्टी के कामकाज को देखेंगे। उनका केंद्र रायपुर था जो अब चंडीगढ़ कर दिया गया है।

सतीश अब पार्टी के संसदीय कार्यालय, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बीच समन्वय को देखेंगे और पार्टी के विशेष संपर्क कार्यक्रम की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले वह राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में पार्टी के कामकाज को देखते थे। उनका केंद्र दिल्ली रहेगा।

अब चूंकि सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है और वी सतीश के लिए ‘संगठक’ का पद सृजित कर उन्हें नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है, भाजपा संगठन में इससे सह-संगठन मंत्री के दो पद खाली हुए हैं। इन पदों पर निश्चित तौर पर ही संघ के नुमाइंदों की ही नियुक्ति होगी, इसलिए अब सबकी नजरें इसी ओर टिकी रहेंगी कि संघ भाजपा के इन महत्वपूर्ण पदों पर किनकी नियुक्ति करता है।

उल्लेखनीय है कि तीनों नेता सतीश, प्रकाश और सिंह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के पूर्णकालिक प्रचारक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित