लाइव न्यूज़ :

सत्येंद्र जैन ने दो अस्पतालों में सीटी स्कैन सुविधा का किया उद्घाटन

By भाषा | Updated: July 22, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बृहस्पतिवार को शहर के दो सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन सुविधा का उद्घाटन करते हुए कहा कि इनसे कोविड-19 के मामलों का आसानी से पता लगाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस आधुनिक मशीन से शहर में बुनियादी स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूती मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि जैन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में '128 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन’ और जनकपुरी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में '32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन और 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन’ का उद्घाटन किया।

मंत्री ने कहा कि नए सीटी स्कैन और एमआरआई मशीनों से अब लोग इस महंगी जांच सेवा का लाभ बिल्कुल मुफ्त में ले सकेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘दीन दयाल उपाध्याय में नए सीटी स्कैन मशीन से कोविड-19 का पता लगाने में आसानी होगी और इससे पश्चिमी दिल्ली की क़रीब 25 लाख आबादी लाभान्वित होगी। दिल्ली के वासी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे उठा सकेंगे।’’

उद्घाटन के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सदस्य सुशील कुमार गुप्ता और पश्चिमी हरि नगर की विधायक राजकुमारी ढिल्लों मौजूद थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह