लाइव न्यूज़ :

सत्येंद्र जैन ने डीडीएमए के अगले दिशा निर्देश में प्रदर्शनी उद्योग को राहत देने का आश्वासन दिया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर दिल्ली के उद्योग मंत्री सत्येंद्र जैन ने आश्वासन दिया है कि अगले सप्ताह जारी होने वाले कोविड-19 दिशा निर्देशों में आयोजन और प्रदर्शनी उद्योग को राहत दी जाएगी। व्यापार और उद्योग चैम्बर (सीआईटी) की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि उद्योग और सीटीआई के प्रतिनिधियों ने मंगलवार को जैन से मुलाकात की और उनसे इस क्षेत्र को फिर से खोलने का आग्रह किया। वक्तव्य में कहा गया, “सत्येंद्र जैन ने आश्वासन दिया है कि डीडीएमए (दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) की अगली बैठक में प्रदर्शनी और कार्यक्रमों के आयोजकों का ध्यान रखा जाएगा। अगले सप्ताह जारी होने वाले दिशा निर्देशों में कार्यक्रम और प्रदर्शनी उद्योग को राहत दी जाएगी।”

मंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार खुद प्रदर्शनी और कार्यक्रम उद्योग को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि कोविड की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। ‘फेरी टेल्स एग्जिबिशन’ की निदेशक निकिता आर्य ने कहा कि जब दिल्ली में साप्ताहिक बाजार, सिनेमा, स्कूल और मॉल खुले हैं तो प्रदर्शनी और कार्यक्रमों के आयोजन को बहाल करने की अनुमति भी दी जानी चाहिए।

सीटीआई के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर डीडीएमए को पत्र लिखा है और उन्हें उम्मीद है कि डीडीएमए की अगली बैठक में प्रदर्शनी उद्योग को राहत दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे