लाइव न्यूज़ :

सत्येंद्र जैन ने शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये मेगा वॉक में हिस्सा लिया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए छठे आयुर्वेद दिवस से पहले रविवार को आयुष विभाग द्वारा आयोजित मेगा वॉक 'आयुरवॉक' में हिस्सा लिया।

पैदल यात्रा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क से शुरू हुई और आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज, करोल बाग में समाप्त हुई। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रतिभागियों के बीच औषधीय पौधे वितरित किए गए और उनके विभिन्न लाभों पर चर्चा की गई।

जैन ने कहा कि यह आयोजन याद दिलाता है कि लोगों को प्रतिदिन पैदल चलना चाहिए। उन्होंने कहा, ''आज की आरामदायक जीवन शैली में जहां सारा काम रोबोट और कृत्रिम बुद्धमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से होता है, हम किसी भी तरह का शारीरिक व्यायाम नहीं करते। यह आयुरवॉक कार्यक्रम याद दिलाता है कि हमें हर दिन पैदल चलना चाहिए।''

जैन ने कहा, ''आयुर्वेद के अनुसार पैदल चलने के कई फायदे हैं। आयुर्वेद में शारीरिक गतिविधियों को शुरू करने या टहलने जाने का सही तरीका बताया गया है। यह दोपहर के भोजन के बाद 'शतपदी' यानी सौ कदम चलने के लिए कहता है। इसी तरह, मधुमेह रोगियों को स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पैदल चलने के लिए कहा गया है।''

जैन ने लोगों को प्रतिदिन दो-तीन किलोमीटर पैदल चलने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह