सत्येन वैद्य हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किये गये
By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:35 IST2021-06-25T22:35:45+5:302021-06-25T22:35:45+5:30

सत्येन वैद्य हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किये गये
नयी दिल्ली, 25 जून सत्येन वैद्य को शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार वैद्य को दो साल के लिए हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनके पद्भार ग्रहण करने के दिन से उनका कार्यकाल शुरू हो जाएगा।
अतिरिक्त न्यायाधीश आमतौर पर दो साल के लिए नियुक्त किये जाते हैं और फिर उसके बाद उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में प्रोन्नति मिल जाती है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।