लाइव न्यूज़ :

सत्यजीत रे जयंती शताब्दी वर्ष :फिल्म पर उनके नोट्स महज एक क्लिक की दूरी पर

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:54 IST

Open in App

कोलकाता, 26 ₨₨जुलाई ऑस्कर पुरस्कार विजेता, महान दिवंगत फिल्मकार सत्यजीत रे की सर्वकालिक संगीत मय बाल फिल्म ‘गोपी गायन बाघा बायन’ के दृश्यों, कड़ियों और विशेष प्रभाव पर उनकी टिप्पणी अब कंप्यूटर के महज एक क्लिक की दूरी पर मौजूद है। दरअसल रे की जयंती के शताब्दी वर्ष पर लाखों-करोड़ों प्रशंसकों के लिए वेबसाइट एक्सप्लोररे डॉट ओआरजी ने उनके नोट्स को अपलोड किया है।

यह पहल सेंटर फॉर न्यू मीडिया और फिल्मकार मृणाल सेन के बेटे कुणाल सेन की ओर से रे के निर्देशक बेटे संदीप रे और फिल्मा निर्माता पियाली फिल्म्स के सहयोग से की गई है। वेबसाइट ने, रे की नोटबुक्स को अपलोड किया है जिसे वह 1969 में बनी फिल्म के लिए अपना ‘ खेरोर खाता’ कहते थे।

अमेरिका के इलिनॉयस में सॉफ्टवेयर कंपनी चला रहे सेन ने कहा, ‘‘वीडियो कांफ्रेंस के जरिये अनगिनत बैठकों और ई-मेल के आदान प्रदान के बाद अंतत: बेवसाइट बनकर तैयार हो गई है।

‘खेरोर खाता’ पांरपरिक रूप से लाल कपड़े में लिपटा बहीखाता है जिसमें रे अपनी फिल्मों और उससे जुड़ी अन्य बातों को दर्ज करते थे। ‘ खेरोर खाता’ में रे ने सावधानीपूर्ण तरीके से संपूर्ण फिल्म को शब्दों, मुहावरों, वाक्यों, स्केच, संगीत नोट्स, पटकथा के रूप में दर्ज किया है जो पूरी फिल्म की निर्देशिका के तौर पर काम करता था, फिल्म निर्माण के बाद यह उसे संपादित करने, पृष्ठभूमि में संगीत देने और विशेष प्रभाव देने में भी मदद करता था।

सेन ने कहा कि तकनीकी रूप से इसे मूर्त रूप देने से होने वाली खुशी के साथ-साथ यह मेरे लिए निजी रूप से भी जुड़ा है। मैं और संदीप सहपाठी हैं लेकिन हमने कभी साथ काम नहीं किया था। मुझे याद है 50 साल पहले फिल्म के रिलीज को लेकर कितना उत्साह था, तब कलकत्ता का फिल्म उद्योग सबसे बड़े राजनीतिक टकराव के दौर से गुजर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल