Satya Nishtha app: ‘सत्य निष्ठा’ ऐप शुरू, अपराधियों के रहेंगे डेटाबेस, जानें कैसे करेगा काम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 2, 2022 20:19 IST2022-10-02T20:18:56+5:302022-10-02T20:19:40+5:30

Satya Nishtha app: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह ऐप पुलिस को अपराधियों का एक डेटाबेस तैयार करने और जिले के विभिन्न थानों में होने वाले अपराधों का अध्ययन करने में मदद करेगी।

Satya Nishtha app database help investigation and control criminal activities Himachal Pradesh CM Jai Ram Thakur launched  | Satya Nishtha app: ‘सत्य निष्ठा’ ऐप शुरू, अपराधियों के रहेंगे डेटाबेस, जानें कैसे करेगा काम

प्रवासी मजदूरों, विदेशियों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी का एक डेटाबेस तैयार किया जा सकता है।

Highlightsकांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुशल शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।‘सत्य निष्ठा’ राज्य में अपनी तरह का पहला ऐप है। प्रवासी मजदूरों, विदेशियों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी का एक डेटाबेस तैयार किया जा सकता है।

धर्मशालाः हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को ‘सत्य निष्ठा’ ऐप शुरू किया, जिसके जरिये पुलिस को कांगड़ा जिले में आपराधिक गतिविधियों की जांच और नियंत्रण करने में मदद मिलेगी। हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह ऐप पुलिस को अपराधियों का एक डेटाबेस तैयार करने और जिले के विभिन्न थानों में होने वाले अपराधों का अध्ययन करने में मदद करेगी। ऐप को कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुशल शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस ऐप के जरिए, आपराधिक मामलों में जांच में तेजी लाने में मदद के मकसद से प्रवासी मजदूरों, विदेशियों और संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी का एक डेटाबेस तैयार किया जा सकता है। ऐप में उपलब्ध आंकड़ों को कहीं से भी और कभी भी प्राप्त किया जा सकता है।’’ शर्मा ने कहा कि ‘सत्य निष्ठा’ राज्य में अपनी तरह का पहला ऐप है। 

Web Title: Satya Nishtha app database help investigation and control criminal activities Himachal Pradesh CM Jai Ram Thakur launched 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे