दिल्ली में गर्म रही शनिवार की सुबह

By भाषा | Updated: May 1, 2021 10:59 IST2021-05-01T10:59:20+5:302021-05-01T10:59:20+5:30

Saturday morning was hot in Delhi | दिल्ली में गर्म रही शनिवार की सुबह

दिल्ली में गर्म रही शनिवार की सुबह

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली में शनिवार की सुबह गर्म रही जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने शाम तक हल्की बारिश या आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबादी का अनुमान व्यक्त किया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 41 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक शहर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही जहां सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 258 दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Saturday morning was hot in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे