लाइव न्यूज़ :

एसएससी के जवाब से संतुष्ट कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ओल चिकी भाषा शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी याचिका का निपटारा किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:38 IST

Open in App

कोलकाता, आठ दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) के अध्यक्ष एवं सचिव की तरफ से दिए गए जवाब पर बुधवार को संतोष जताया और उस याचिका का निपटारा कर दिया जिसमें ओल चिकी भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए थे।

न्यायमूर्ति अभिजीत गंगोपाध्याय की एकल पीठ को अध्यक्ष एवं सचिव ने शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ा पूरा ब्यौरा मुहैया कराया। याचिकाकताओं ने नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे।

इस जवाब से संतुष्ट न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय ने याचिका का निपटारा कर दिया।

सुनवाई के दौरान एसएससी का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील ने न्यायमूर्ति गंगोपाध्याय से बहस शुरू कर दी जिसके बाद न्यायाधीश ने उन्हें अदालत कक्ष से चले जाने के लिए कहा।

न्यायाधीश ने वकील के अदालत कक्ष से बाहर जाने से इंकार करने पर शेरिफ को बुलाया गया लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही वकील बाहर चले गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह