लाइव न्यूज़ :

प्रशासन को सही दिशा में ले जाने वाले निर्णयों से संतुष्ट हूं: बोम्मई

By भाषा | Updated: November 4, 2021 19:22 IST

Open in App

हुब्बाली (कर्नाटक), चार नवंबर कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह प्रशासन को सही दिशा में ले जाने के लिए अभी तक लिए गए निर्णयों से संतुष्ट हैं और समावेशी आर्थिक विकास की दिशा में काम जारी है।

साथ ही, बोम्मई ने मंत्रिमंडल में तत्काल विस्तार के संबंध में कोई बातचीत होने से इनकार किया।

यह पूछे जाने पर कि क्या बोम्मई अपने प्रशासन के 100 दिन के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अधिकारियों को भरोसे में लेकर प्रशासन को सही दिशा में ले जाने के लिए जो फैसले किए हैं, मैं उनसे संतुष्ट हूं।’’

इस बीच, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार ने बेंगलुरु में कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले हावेरी में लोगों ने हालिया हंगल उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को हरा कर बोम्मई प्रशासन के कामकाज का जवाब दिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की 28 जुलाई को जिम्मेदारी संभालने वाले बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा कि हालांकि सौ दिन पूरा होना कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, लेकिन यह आगे की दिशा का निश्चित ही एक स्पष्ट संकेत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले 100 दिन में हमने जो मजबूत और आशाजनक कदम उठाए हैं, हमने जो निर्णायक फैसले किए हैं, वे उस जन-समर्थक पथ के बारे में संकेत देंगे, जो हमारी सरकार भविष्य में अपनाएगी। ”

उन्होंने उनकी सरकार के ‘अमृत’ योजना जैसे कार्यक्रमों, किसानों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति और सामाजिक सुरक्षा पहलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है और वह लोगों के कल्याण के लिए कई प्रगतिशील कदमों को उठाने की प्रशासन की योजनाएं लागू करना चाहते हैं।

बोम्मई ने ‘मुख्यमंत्री डैशबोर्ड’ के कार्यान्वयन पर भी प्रकाश डाला। ऐसा बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्यालय की तर्ज पर इसकी शुरुआत की गई है। इस ‘डैशबोर्ड’ की मदद से बोम्मई एक डिजिटल मंच के जरिए विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं, जो प्रशासनिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वहीं, कांग्रेस नेता शिवकुमार ने बोम्मई सरकार के 100 दिन पूरे होने के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए तंज किया, ‘‘उन्हें सुशासन के लिए अच्छे विज्ञापन देने दीजिए, लेकिन जिले के लोगों ने जवाब दे दिया है। हम उनकी उपलब्धि पर सवाल नहीं उठा रहे, ना ही उनके प्रबंधन पर सवाल कर रहे हें, हम कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। हम खुश है कि उनकी पार्टी (भाजपा ने) उनके नेतृत्व में 2023 का चुनाव लड़ने का फैसला किया है।’’

शिवकुमार ने यहां संवाददाताआं से कहा, ‘‘चाहे बोम्मई या येदियुरप्पा मुख्यमंत्री क्यों ना हो, यह मायने नहीं रखता। हमारे लिए भाजपा सरकार और उसकी नीतियां मायने रखती हैं।’’

दिवाली पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करने को लेकर भाजपा की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि यह कुछ और नहीं बल्कि पॉकेटमारी है जो प्रतिदिन हो रही थी, उसे रोका गया है।

मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करते हुए कहा कि वह सात नवंबर को दिल्ली नहीं जाएंगे और यहां पार्टी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे।

बोम्मई ने पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में सात-सात रुपये प्रति लीटर की कमी के अपनी सरकार के फैसले के संबंध में कहा, “ईंधन की कीमतों को कम करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद मैंने केंद्रीय वित्त मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से बात की। उन्होंने इच्छा व्यक्त की कि राज्य भी कीमतों में कटौती करें। मैंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और इस पर फैसला किया।’’

उन्होंने कहा कि कीमतों में कटौती बृहस्पतिवार शाम से प्रभावी होगी और इससे राज्य के खजाने को 2,100 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान होगा।

मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि 'जनसेवक' पहल को 26 जनवरी से राज्य भर में शुरू किया जाएगा। इस पहल के तहत सरकारी सेवाओं को लाभार्थियों के घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पहल को चरणों में लागू किया जाएगा और इसके लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह