लाइव न्यूज़ :

जानकर संतोष हुआ कि मेघालय में दहेज से संबंधित कोई मामला नहीं आया: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: September 30, 2021 00:13 IST

Open in App

शिलांग, 29 सितंबर केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने बुधवार को कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि मेघालय में ऐसा कोई मामला नहीं है जिसमें पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इनकार किया हो जबकि कई अन्य राज्यों में लोगों को शिकायत दर्ज कराने के लिए अदालतों का रुख करना पड़ता है।

केंद्रीय कानून और न्याय राज्य मंत्री बघेल शिलांग में मेघालय राज्य विधि सेवा प्राधिकरण और बार काउंसिल के साथ बातचीत के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

राज्य में जुर्म की कम दर की सराहना करते हुए मंत्री ने कहा, " देश के चंद अन्य राज्यों की तुलना में मेघालय में अपराध की दर कम है और यह जानकर बहुत संतोष हुआ कि इस राज्य में दहेज से संबंधित कोई मामला नहीं आया है।”

उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर यह एक शांतिपूर्ण राज्य है, जहां आम आदमी का अपराध और अपराधियों से कोई संबंध नहीं है।”

बघेल ने कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र पर केंद्र सरकार खास ध्यान दे रही है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी केंद्रीय मंत्रियों को सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने के लिए क्षेत्र का दौरा करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो