लाइव न्यूज़ :

उज्जैन में स्थापित होगा आईआईटी- इंदौर का सैटेलाइट कैंपस : मंत्री

By भाषा | Updated: December 29, 2021 18:18 IST

Open in App

भोपाल, 29 दिसंबर मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) इंदौर का सेटेलाइट कैंपस खोला जाएगा । इस केंद्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध कार्य किया जाएगा।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को मंत्री के हवाले से कहा कि नया शैक्षिक केंद्र स्वतंत्र तौर पर अपने प्रशासनिक और शैक्षणिक निर्णय लेगा इसका यह केंद्र रोजगार और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने में प्रमुख भूमिका अदा करेगा। उन्होंने कहा कि इस केंद्र में छात्रों के लिए छात्रावास तथा कर्मचारियों के लिए आवास सुविधा भी होगी।

देश के अपनी तरह का पहला केंद्र होने के दावा करते हुए मंत्री ने कहा, ‘‘ आईआईटी, इंदौर ने उज्जैन में एक सैटेलाइट सेंटर स्थापित करने के लिए प्रारंभिक तौर पर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की है। यह केंद्र 100 एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा और छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध तथा उच्च शिक्षा का केंद्र होगा।’’

उन्होंने कहा कि इंदौर और उज्जैन स्थित उद्योगों के लिए शोध कार्य भी इस परिसर में ही किया जाएगा।

यादव ने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, खगोल विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में उज्जैन की अपनी समृद्ध विरासत को देखते हुए नए शैक्षणिक संस्थान को उज्जैन में स्थापित करने के बारे में उन्होंने हाल ही में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार से चर्चा की थी।

यादव ने कहा कि प्रारंभिक चरण में उज्जैन में राष्ट्रीय स्तर के चार शैषणिक केंद्र और एक औद्योगिक अनुसंधान केंद्र खोलने का प्रस्ताव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो