लाइव न्यूज़ :

सतारा लोकसभा सीट उपचुनावः लोगों का दावा- किसी को भी डाले गए वोट बीजेपी के खाते में गए, कांग्रेस ने बताया चौंकाने वाली घटना

By भाषा | Updated: October 23, 2019 06:20 IST

पश्चिमी महाराष्ट्र में कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र की चुनाव अधिकारी कीर्ति नलवाडे ने ग्रामीणों के दावे को खारिज किया। ग्रामीणों ने कहा कि राकांपा उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल को दिए गए वोट भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोंसले के खाते में जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान एक गांव में ईवीएम में कथित गड़बड़ी को कांग्रेस ने मंगलवार को ‘‘अत्यंत चौंकाने वाली’’ घटना करार दिया। सतारा जिले में कोरेगांव तहसील के नवलेवाडी गांव के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव स्थित चुनाव बूथ पर किसी भी उम्मीदवार को डाले जा रहे वोट भाजपा के खाते में जा रहे थे।

महाराष्ट्र की सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान एक गांव में ईवीएम में कथित गड़बड़ी को कांग्रेस ने मंगलवार को ‘‘अत्यंत चौंकाने वाली’’ घटना करार दिया। सतारा जिले में कोरेगांव तहसील के नवलेवाडी गांव के कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि गांव स्थित चुनाव बूथ पर किसी भी उम्मीदवार को डाले जा रहे वोट भाजपा के खाते में जा रहे थे।

पश्चिमी महाराष्ट्र में कोरेगांव विधानसभा क्षेत्र की चुनाव अधिकारी कीर्ति नलवाडे ने ग्रामीणों के दावे को खारिज किया। ग्रामीणों ने कहा कि राकांपा उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल को दिए गए वोट भाजपा उम्मीदवार उदयनराजे भोंसले के खाते में जा रहे थे।

जिला निर्वाचन अधिकारियों ने इस दावे को खारिज किया। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ ही 21 अक्टूबर को सतारा लोकसभा सीट पर उपचुनाव भी हुआ। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने मंगलवार को कहा कि देश के लोगों को आश्चर्य है कि किसी ईवीएम में गड़बड़ी से सभी वोट भाजपा के खाते में कैसे जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि समाचार चैनलों पर जारी चुनाव बाद सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) तथ्यों पर आधारित नहीं हैं। ज्यादातर सर्वेक्षणों में महाराष्ट्र में भाजपा नीत राजग के फिर सत्ता में आने की बात कही गई है।

सावंत ने ग्रामीणों के दावे पर कहा, ‘‘यह अत्यंत चौंकाने वाली घटना है। दिया गया प्रत्येक वोट भाजपा के खाते में जा रहा था। लोगों को आश्चर्य है कि ईवीएम में प्रत्येक गड़बड़ी किस तरह भाजपा के खाते में योगदान देती है।’’ 

टॅग्स :उपचुनावमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसइलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो