लाइव न्यूज़ :

शशिकला की रिहाई से तमिलनाडु की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा: अलागिरी

By भाषा | Updated: January 21, 2021 18:55 IST

Open in App

कोयंबटूर, 21 जनवरी तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के. एस. अलागिरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की नजदीकी सहयोगी वी. के. शशिकला की जेल से रिहाई का राज्य की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

उन्होंने खबरों का हवाला देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा, सत्ताधारी अन्नाद्रमुक पर शशिकला को पार्टी में लेने के लिए दबाव बना रही है।

अलागिरी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि शशिकला की 27 जनवरी को होने वाली रिहाई से तमिलनाडु की राजनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

आय के ज्ञात स्रोत से 66 करोड़ रुपये ज्यादा की संपत्ति के मामले में फरवरी 2017 में चार साल कैद की सजा पाने वाली शशिकला को बेंगलुरु की पराप्पना अग्रहारा जेल में रखा गया है।

द्रमुक की युवा इकाई के सचिव उदयनिधि स्टालिन ने बयान दिया था कि वह सीटें गठबंधन के दलों को नहीं दी जानी चाहिए जिन पर जीत सुनिश्चित है।

इस बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में अलागिरी ने कहा कि इस पर निर्णय द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन लेंगे।

उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का मामला बातचीत से सुलझाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे की परिकल्पना राज्य के हित में नहीं है और कांग्रेस इसके पक्ष में नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब