लाइव न्यूज़ :

शशिकला को वापस नहीं लिया जाएगा : अन्नाद्रमुक

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:41 IST

Open in App

कृष्णागिरी (तमिलनाडु), 31 मई अन्नाद्रमुक ने सोमवार को वी. के. शशिकला पर प्रहार किया और कहा कि वह न तो पार्टी के साथ हैं न ही उन्हें वापस पार्टी में लिया जाएगा। एक दिन पहले उन्होंने पार्टी पर नियंत्रण हासिल करने का प्रयास करने के संकेत दिए थे।

उन्हें पार्टी से दूर रहने की सलाह देते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता के पी मुनुसामी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में शशिकला अन्नाद्रमुक में नहीं आ सकेंगी।

पार्टी के उप समन्वयक मुनुसामी ने वेप्पनहली में संवाददाताओं से कहा कि उनके पार्टी में फिर से शामिल होने की संभावना नहीं है और पार्टी कार्यकर्ता उन्हें वापस आने की अनुमति नहीं देंगे।

शशिकला का अपने करीबियों के साथ फोन पर बातचीत रविवार को सामने आने के बाद अन्नाद्रमुक ने पलटवार किया है। बातचीत में उन्होंने संकेत दिए कि वह पार्टी का नियंत्रण हासिल करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने अन्नाद्रमुक या इसके शीर्ष दो नेताओं ओ. पन्नीरसेल्वम या के.पलानीस्वामी का नाम लिए बगैर कहा कि उनके बीच मतभेद है और अंदरूनी संघर्ष जारी है, जिससे वह पार्टी हितों की रक्षा करने के लिए कार्य करेंगी।

मुनुसामी ने कहा कि शशिकला अन्नाद्रमुक में नहीं हैं और पार्टी के साथ उनका कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए