लाइव न्यूज़ :

‘ऑडियो राजनीति’ के जरिये पार्टी में भ्रम पैदा करना चाहती हैं शशिकला: जयकुमार

By भाषा | Updated: June 16, 2021 18:19 IST

Open in App

चेन्नई, 16 जून अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता डी जयकुमार ने बुधवार को वी के शशिकला पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “ऑडियो राजनीति” के जरिये पार्टी में भ्रम पैदा करना चाहती हैं तथा “बांटो और राज करो” की नीति अपना रही हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के प्रयास कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि शशिकला पार्टी पर दावा कैसे कर सकती हैं जबकि वह प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। हाल ही में शशिकला ने अन्नाद्रमुक के कुछ नेताओं से फोन पर बात की थी जिन्हें बाद में पार्टी से निकाल दिया गया था।

जयकुमार ने इस मुद्दे पर यहां संवाददाताओं से कहा कि शशिकला पार्टी में भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही हैं इसलिए वह “ऑडियो राजनीति” कर रही हैं और अन्नाद्रमुक का कोई कार्यकर्ता इसे स्वीकार नहीं करेगा। जयकुमार ने कहा कि शशिकला “बांटो और राज करो” की नीति पर चल रही हैं और पार्टी पर “कब्जा” करना चाहती हैं जो कभी संभव नहीं होगा।

पूर्व मंत्री ने शशिकला और उनके रिश्तेदार व ‘अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम’ के अध्यक्ष टी टी वी दिनाकरन की ओर इशारा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता जानते हैं कि वे “किस प्रकार के षड्यंत्रकारी हैं।” जयकुमार ने कहा कि ऐसी साजिश सफल नहीं होगी।

पूर्व मंत्री के. सी. वीरमणि ने कहा था कि शशिकला पार्टी के लिए “कलंक” सिद्ध हो चुके कुछ लोगों के जरिये बात कर रही थीं जबकि ओ. पन्नीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी पार्टी के और उसके हितों के लिए काम कर रहे थे।

शशिकला से फोन पर बात करने के लिए पार्टी नेताओं के निष्कासन का विरोध करते हुए शशिकला ने अपने एक वफादार से कहा था कि यदि पन्नीरसेल्वम ने उनके खिलाफ बगावत न की होती तो वह उन्हें 2017 में मुख्यमंत्री पद पर बने रहने देतीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए