लाइव न्यूज़ :

शशिकला सात फरवरी को बेंगलुरू से चेन्नई लौटेंगी : दिनाकरन

By भाषा | Updated: February 3, 2021 18:16 IST

Open in App

मदुरै (तमिलनाडु), तीन फरवरी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की विश्वस्त सहयोगी रह चुकी वी. के. शशिकला बेंगलुरू से सात फरवरी को चेन्नई लौटेंगी। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) महासचिव टी टी वी दिनाकरन ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी।

शशिकला के समर्थन में दीवारों पर पोस्टर लगाने के चलते अन्नाद्रमुक के पांच कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाले जाने की घटना का संभवत: जिक्र करते हुए दिनाकरन ने कहा कि उनके वापस आने से पहले ही तमिलनाडु में परिवर्तन शुरू हो गये हैं।

शशिकला 15 फरवरी 2017 से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू की जेल में कैद थी और भ्रष्टाचार के मामले में चार साल की कैद की सजा पूरी करने के बाद उन्हें 27 जनवरी को रिहा किया गया।

कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है और डॉक्टरों की सलाह पर वह बेंगलुरू के एक रिजार्ट में आराम कर रही हैं।

दिनाकरन ने संवाददाताओं से कहा कि तमिलनाडु की सीमा पर स्थित होसुर में उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि वह सात फरवरी को बेंगलुरू से सुबह नौ बजे रवाना होंगी और सड़क मार्ग से चेन्नई के टी नगर स्थित अपने आवास पर पहुंचेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा