लाइव न्यूज़ :

शशिकला को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी: बुलेटिन

By भाषा | Updated: January 30, 2021 19:17 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को रविवार को यहां एक अस्पताल से छुट्टी दे जायेगी। अस्पताल में उनका कोविड-19 संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।

बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक आधिकारिक बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘शशिकला नटराजन ने आज इलाज के 10 दिन पूरे कर लिए हैं। वह लक्षण विहीन (एसिप्टोमेटिक) है और उन्हें तीन दिनों से ऑक्सीजन के बिना रखा गया। प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने फैसला लिया कि उन्हें कल छुट्टी दे दी जायेगी और उन्हें घर पर पृथक-वास में रहने की सलाह दी जायेगी।’’

शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में चार वर्ष की कैद की सजा पूरी करने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा