शशिकला को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी: बुलेटिन

By भाषा | Updated: January 30, 2021 22:28 IST2021-01-30T22:28:21+5:302021-01-30T22:28:21+5:30

Sasikala to be discharged from hospital on Sunday: Bulletin | शशिकला को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी: बुलेटिन

शशिकला को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दी जायेगी: बुलेटिन

बेंगलुरु, 30 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को रविवार को यहां एक अस्पताल से छुट्टी दे जायेगी। अस्पताल में उनका कोविड-19 संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है।

बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक आधिकारिक बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘शशिकला नटराजन ने आज इलाज के 10 दिन पूरे कर लिए हैं। वह लक्षण विहीन (एसिंप्टोमेटिक) हैं और उन्हें तीन दिनों से ऑक्सीजन के बिना रखा गया। प्रोटोकॉल के अनुसार, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने फैसला लिया कि उन्हें कल छुट्टी दे दी जायेगी और उन्हें घर पर पृथक-वास में रहने की सलाह दी जायेगी।’’

शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में चार वर्ष की कैद की सजा पूरी करने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया था।

शशिकला की तमिलनाडु में वापसी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है क्योंकि दक्षिणी राज्य में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।

उम्मीद है कि उनके समर्थकों द्वारा शशिकला को अन्नाद्रमुक पर नियंत्रण हासिल करने के लिए कहा जायेगा। शशिकला को पार्टी के अंतरिम महासचिव पद से निष्कासित कर दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sasikala to be discharged from hospital on Sunday: Bulletin

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे