लाइव न्यूज़ :

चार वर्ष की जेल की सजा पूरी करने के बाद शशिकला रिहा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 14:14 IST

Open in App

बेंगलुरु, 27 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को भ्रष्टाचार के एक मामले में चार वर्ष की कैद की सजा पूरी करने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया।

शशिकला कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी रिहाई की प्रक्रिया अस्पताल से पूरी की गई। एक सप्ताह पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

पारापन्ना अग्रहारा कारागार के अधीक्षक वी शेषमूर्ति ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा,‘‘ हां, उन्हें औपचारिक रूप से रिहा कर दिया गया है।’’

अस्पताल के सूत्रों के अनुसार पीपीई किट पहने जेल अधिकारियों ने अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में औपचारिकताएं पूरी कीं।

शशिकला को अगले तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहना होगा, उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं।

अस्पताल ने एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा,‘‘ प्रोटाकॉल के अनुसार अगर उन्हें तीन दिन तक ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं पड़ी और उनमें संक्रमण का कोई लक्षण नहीं दिखाई देता है तो उन्हें 10वें दिन (30जनवरी) को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।’’

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की करीबी मित्र शशिकला के समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुटी और इसमें शामिल लोगों ने अपनी नेता के पक्ष में नारेबाजी की। समर्थकों ने इस दौरान मिठाइयां भी बांटी।

जेल अधिकारियों द्वारा रिहा किए जाने के बाद शशिकला के रिश्तेदार एवं निर्दलीय विधायक टी टी वी दिनाकरण अस्पताल पहुंचे। वह अम्मा मक्क्ल मुनेत्र कषगम (एएमएमके) के संस्थापक भी हैं।

शशिकला आय से अधिक 66 करोड़ रुपए की संपत्ति मामले में फरवरी 2017 से यहां पारापन्ना अग्रहारा के केन्द्रीय कारागार में बंद थीं। उनके साथ उनकी रिश्तेदार इलावरासी और दिवंगत जयललिता के दत्तक पुत्र वी एन सुधाकरण को भी सजा सुनाई गई थी।

इनमें से सुधाकरण को एक माह पहले रिहा किया जा चुका है, वहीं इलावरासी को फरवरी के पहले सप्ताह में रिहा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे