लाइव न्यूज़ :

शशिकला ने अन्नाद्रमुक के वरिष्ठ नेता से अस्पताल में की मुलाकात, राजनीतिक हलचल बढ़ी

By भाषा | Updated: July 20, 2021 17:24 IST

Open in App

चेन्नई, 20 जुलाई अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने मंगलवार को अस्पताल में भर्ती सभापतिमंडल के अध्यक्ष ई मधुसूदनन से मुलाकात की, जिससे राज्य के राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

गौरतलब है कि छह अप्रैल को हुए चुनाव में हार के बाद शशिकला ने अन्नाद्रमुक के कुछ कार्यकर्ताओं को फोन किया था। वहीं, उनके समर्थकों ने दावा किया है कि वह ओ पनीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी से पार्टी ‘‘वापस ले लेंगी’’। इन तमाम अटकलों के बीच शशिकला ने शहर के एक निजी अस्पताल में पार्टी के वरिष्ठ नेता से मुलाकात की।

अन्नाद्रमुक ने कहा कि वह भले ही मानवीय आधार पर मधुसूदनन से मिली हों, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘भ्रमित’’ करके लाभ हासिल करने का उनका कोई प्रयास सफल नहीं होगा।

अन्नाद्रमुक के सूत्रों ने बताया कि संयोग से शशिकला जब अस्पताल पहुंची, तब पलानीस्वामी भी मधुसूदनन से मिलने के लिए अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन दोनों नेताओं के बीच मुलाकात नहीं हुई।

शशिकला ने बाद में मधुसूदनन के तमाम कार्यों तथा पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद किया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। निष्कासित नेता जिस कार में अस्पताल पहुंची थीं उस पर अन्नाद्रमुक का झंडा लगा था, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई।

अन्नाद्रमुक प्रवक्ता एम बाबू मुरुगावेली ने कहा कि पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं से फोन पर बात करने और मधुसूदनन से अस्पताल में मुलाकात कर पार्टी समर्थको को ‘‘भ्रमित’’ करने के शशिकला के प्रयास सफल नहीं होंगे।

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ वह भले ही मानवीय आधार पर मधुसूदनन से मिली हों, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘भ्रमित’’ करके लाभ हासिल करने का उनका कोई प्रयास सफल नहीं होगा। ’’

शशिकला की कार पर अन्नाद्रमुक का झंडा लगा होने के सवल पर भी उन्होंने यही जवाब दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र