लाइव न्यूज़ :

शशिकला ने रजनीकांत से की मुलाकात

By भाषा | Updated: December 7, 2021 20:01 IST

Open in App

चेन्नई, सात दिसंबर तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता की विश्वासपात्र वी के शशिकला ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने रजनीकांत से मुलाकात कर तमिल सुपरस्टार के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

शशिकला ने कहा कि दिग्गज अभिनेता अक्टूबर में मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह संबंधी समस्या से पूरी तरह से उबर चुके हैं। अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ने सोमवार को पोएस गार्डन स्थित रजनीकांत के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की।

शशिकला ने इस मुलाकात को एक 'शिष्टाचार भेंट' बताते हुए एक बयान में कहा कि उन्होंने अभिनेता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उन्हें प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

70 वर्षीय अभिनेता को 31 अक्टूबर को चेन्नई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो