लाइव न्यूज़ :

बुखार और सांस लेने में तकलीफ के बाद शशिकला अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:45 IST

Open in App

बेंगलुरु, 20 जनवरी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे जयललिता की करीबी सहयोगी वी के शशिकला को जेल से रिहा होने से कुछ दिन पहले ही बुधवार को बुखार व सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरकारी बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक इससे पहले जेल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था लेकिन बाद में उन्हें बोरिंग अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल सूत्रों ने कहा कि अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ऐंबुलेंस से अस्पताल पहुंची और फिर व्हीलचेयर पर उन्हें बोरिंग अस्पताल के नाम से चर्चित बोरिंग एंड लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के अंदर ले जाया गया।

बाद में संस्थान के निदेशक व डीन डॉ. मनोज कुमार एच वी ने एक बयान में कहा कि 63 वर्षीय शशिकला को तनाव, मधुमेह और हाइपोथॉयराइड जैसी बीमारियां हैं और फिलहाल उन्हें खांसी और बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि शशिकला की हालत स्थिर है और उन्हें एंटीबायोटिक्स के साथ ही ऑक्सीजन भी दी जा रही है।

डॉ. कुमार ने कहा कि उनकी और जांच की जाएगी और वह निगरानी में रहेगी। जांच की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

जेल के एक अधिकारी ने पूर्व में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जेल के अस्पताल में बुखार और सांस लेने में तकलीफ को लेकर उनका उपचार चल रहा था।

अधिकारी ने कहा, “अब उन्हें बोरिंग अस्पताल ले जाया जाएगा।”

अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण है या नहीं।

आय के ज्ञात स्त्रोत से 66 करोड़ रुपये ज्यादा की संपत्ति के मामले में फरवरी 2017 में चार साल कैद की सजा पाने वाली शशिकला को यहां पराप्पना अग्रहारा जेल में रखा गया है।

उनकी बीमारी ऐसे समय सामने आई है जब एक हफ्ते बाद 27 जनवरी को वह जेल से रिहा की जाने वाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू