लाइव न्यूज़ :

शशिकला ने भारतीय सिनेमा पर अमिट छाप छोड़ी है: प्रियंका चोपड़ा

By भाषा | Updated: April 5, 2021 15:51 IST

Open in App

मुंबई, पांच अप्रैल अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वयोवृद्ध अदाकारा शशिकला को श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें उनके साथ काम करने का मौका मिला।

शशिकला का 88 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया था। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में ‘आरती’, ‘गुमराह’ और ‘छोटे सरकार’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन सहायक भूमिकाएं निभाईं थीं।

प्रियंका चोपड़ा ने 2004 में आई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में शशिकला के साथ काम किया है।

फिल्म में शशिकला ने सलमान खान की दादी का किरदार निभाया था।

प्रियंका चोपड़ा ने रविवार देर शाम ट्वीट किया और दिवंगत अभिनेत्री को स्वर्ण युग की महान हस्तियों में से एक बताया।

38 वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, “ एक उत्कृष्ट अभिनेत्री, स्वर्ण युग की महान हस्तियों में से एक... वह सिनेमा पर अमिट छाप छोड़कर गई हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिलने सम्मान की बात है। ओम शांति। शशिकला जी।”

महाराष्ट्र के सोलापुर में जन्मी शशिकला जावलकर ने पांच साल की उम्र से ही स्टेज पर अभिनय करना शुरू कर दिया था।

उनकी पहली फिल्म थी 1945 में आई ‘ज़ीनत’ थी जिसका निर्देशन जानी मानी अभिनेत्री नूरजहां के पति सैय्यद शौकत हुसैन रिजवी ने किया था।

छह दशक के अपने करियर में शशिकला ने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए