लाइव न्यूज़ :

शशिकला फैक्टर : अन्नाद्रमुक ने पार्टी की रक्षा के लिए ‘अम्मा के नाम’ शपथ लेने की अपील की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 20:53 IST

Open in App

चेन्नई, 22 फरवरी वी. के़ शशिकला फैक्टर से चिंतित अन्नाद्रमुक ने सोमवार को अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी की रक्षा के लिए 24 फरवरी को जे. जयललिता के जन्मदिन के अवसर पर वे अपने घरों में दीया जलाकर दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर संकल्प लें।

पार्टी के शीर्ष नेता ओ. पन्नीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी ने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा कि विधानसभा चुनाव की ‘‘परीक्षा’’ करीब दो महीने में होने वाली है और शत्रुओं तथा विरोधियों ने अन्नाद्रमुक को हराने के लिए हाथ मिला लिए हैं।

लगातार दूसरी बार सत्ता बरकरार रखने का संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह की ‘जनविरोधी’ ताकतों को पार्टी के प्रति वफादारी, एकता एवं कड़ी मेहनत के माध्यम से सबक सिखाया जाना चाहिए।

सह-समन्वयक और मुख्यमंत्री पलानीस्वामी और समन्वयक तथा उपमुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम ने बहरहाल किसी का नाम नहीं लिया।

उनकी अपील इस मायने में महत्व रखती है कि पार्टी से निष्कासित नेता वी के शशिकला हाल में कर्नाटक जेल से तमिलनाडु लौटी हैं और उनके भतीजे और अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम के नेता टी टी वी दिनाकरण ने अन्नाद्रमुक को ‘पुनर्जीवित’ करने का संकल्प जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू