लाइव न्यूज़ :

शशिकला को अस्पताल से छुट्टी, अन्नद्रमुक के साथ राजनीतिक लड़ाई का दिया संकेत

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, 31 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को यहां के एक अस्पताल से रविवार को छुट्टी दे गई। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार वर्ष कैद की सजा पूरी करने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया था।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे. जयलिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने बेहद स्पष्ट संदेश देते हुए अन्नाद्रमुक का झंडा लगे हुए कार से अस्पताल से बाहर निकलीं। पार्टी से निष्कासित होने के बाद शशिकला के इस कदम पर सत्तारूढ़ दल सवाल उठा रहा है।

अन्नाद्रमुक कई बार स्पष्ट कर चुका है कि 66 वर्षीय शशिकला को पार्टी में वापस नहीं लिया जाएगा और जेल से उनकी रिहाई का पार्टी पर कोई असर नहीं होगा।

पार्टी ने के. पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक की ओर से अगले चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

गौरतलब है कि पलानीस्वामी और ओ. पनीरसेल्वम ने अन्नद्रमुक के अपने-अपने धड़ों के विलय के बाद शशिकला और उनके भांजे टीटीवी दिनाकरण सहित अन्य लोगों को सितंबर 2017 में पार्टी से निकाल दिया था।

अन्नाद्रमुक ने ट्वीट किया कि शशिकला द्वारा पार्टी के झंडे का उपयोग गैरकानूनी है। पार्टी ने मत्स्य पालन मंत्री और वरिष्ठ नेता डी. जयकुमार के हवाले से कहा, ‘‘शशिकला पार्टी की सदस्य नहीं हैं, ऐसे में वह पार्टी का झंडा कैसे लगा सकती हैं? यह कानून के खिलाफ है।’’

इस मामले में शशिकला का बचाव करते हुए अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम के महासचिव दिनाकरण ने दावा किया, ‘‘वह (शशिकला) अन्नाद्रमुक की महासचिव हैं।’’ गौरतलब है कि मार्च 2018 में दिनाकरण ने अन्नद्रमुक को वापस पाने के लक्ष्य से अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम का गठन किया था।

दिनाकरण ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी से उनके कथित निष्कसान और उससे जुड़े मामले फिलहाल तमिलनाडु की अदालत में लंबित हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको पहले ही कह चुका हूं कि कानूनी लड़ाई (अन्नाद्रमुक को वापस पाने की) जारी रहेगी।’’

दिनाकरण ने कहा कि अम्मा मक्कल मुनेत्र कझगम का लक्ष्य ही लोकतांत्रिक तरीके से अन्नाद्रमुक को प्राप्त करना था और ‘तियाग तलाइवी चिन्नामा’ (बलिदानी नेता, छोटी अम्मा) पार्टी को वापस पाने का कानूनी प्रयास जारी रखेंगी।

उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, चेन्नई जाने से पहले वह यहीं रुकेंगी और एक सप्ताह आराम करेंगी।

राजनीतिक विश्लेषक सुमंत रमण ने ट्वीट किया है, ‘‘शशिकला का अन्नाद्रमुक का झंडा लगे हुए कार में अस्पताल से बाहर आना, उनकी मंशा का स्पष्ट संदेश देता है।’’

अस्पताल से छुट्टी मिलने के तुरंत बाद शशिकला उत्तरी बेंगलुरु के दवनहाली स्थित नंदी हिल्स पहुंचीं।

शशिकला को न्यायिक हिरासत के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल कैद की सजा काटने के बाद कारागार अधिकारियों ने शशिकला को 27 जनवरी को औपचारिक रूप से रिहा किया था।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शशिकला चिकित्सकों की सलाह के अनुसार अस्पताल में थीं और जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमणमुक्त होने की पुष्टि के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शशिकला जब अस्पताल से निकलीं, तो उनके समर्थकों की भीड़ ने उनका स्वागत किया।

पुलिस ने बताया कि इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 से अधिक पुलिकर्मी तैनात किए गए।

शशिकला की रिहाई ऐसे समय में हुई है, जब तमिलनाडु में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे