लाइव न्यूज़ :

शशिकला को आईसीयू से बाहर लाया गया: अस्पताल

By भाषा | Updated: January 25, 2021 15:32 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जनवरी अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता वी के शशिकला को कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी उनके लक्षण कम होने के बाद आईसीयू से बाहर लाया गया है। विक्टोरिया अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में यह जानकारी दी। शशिकला भ्रष्टाचार के एक मामले में बेंगलुरु में जेल की सजा काट रही है।

तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की पूर्व सहयोगी शशिकला को 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद बॉरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शशिकला 27 जनवरी को जेल से रिहा होने वाली हैं।

शशिकला की गंभीर स्थिति को देखते हुए विक्टोरिया अस्पताल के आईसीयू वार्ड में स्थानांतरित किया गया था।

अब जब उनके लक्षण काफी हद तक कम हो गए हैं और उनकी स्थिति सामान्य हो गई है, तो उन्हें आईसीयू से बाहर लाया गया है। हालांकि, अस्पताल के अधिकारी उनकी निगरानी कर रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इस बीच, उनकी रिश्तेदार जे इलावारसी की हालत में भी सुधार हो रहा है। वह भी कोविड-19 से संक्रमित पायी गई थी। इलावारसी भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा काट रही है।

शशिकला को फरवरी 2017 में 66 करोड़ रुपये की आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के मामले में चार साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?