लाइव न्यूज़ :

जया की समाधि पर पहुंचीं शशिकला, राजनीतिक वापसी को लेकर अटकलें शुरू

By भाषा | Updated: October 16, 2021 19:08 IST

Open in App

चेन्नई, 16 अक्टूबर कुछ साल पहले अन्नाद्रमुक निष्कासित की जा चुकीं वी के शशिकला ने शनिवार को पार्टी की पूर्व प्रमुख जे जयललिता की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके मन का बोझ हल्का हो गया है तथा पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है।

अन्नाद्रमुक की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की विश्वासपात्र शशिकला ने कहा कि उनके मन का बोझ हल्का हो गया है, जो 2016 में जयललिता की मृत्यु के बाद लगभग पांच साल उनके मन में बना रहा।

शशिकला ने जयललिता की समाधित परश्रद्धांजलि देने के बाद यह बात कही।

शशिकला ने कहा कि उन्होंने हालिया वर्षों में हुई घटनाओं के बारे में 'अम्मा को बताया' और यह भी कहा कि पार्टी का भविष्य उज्ज्वल है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक एमजी रामचंद्रन और दिवंगत सुप्रीमो जयललिता पार्टी कार्यकर्ताओं और तमिलनाडु के लोगों के लिए जीते थे और उन्हें विश्वास है कि वे ''पार्टी और कार्यकर्ताओं को बचाएंगे।''

शशिकला के समाधि पर जाने को लेकर राजनीतिक टिप्पणीकार सुमनाथ रमन ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''यह राजनीति में धीरे-धीरे वापसी की घोषणा करने का एक औपचारिक तरीका हो सकता है। अब, ऐसा लग रहा है कि वह राजनीतिक वापसी करना चाहती हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कितना सफल होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल