लाइव न्यूज़ :

सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:50 IST

Open in App

अहमदाबाद, 28 सितंबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर मंगलवार को गुजरात के सूरत शहर पहुंचे। इस दौरान वह बुद्धिजीवियों के समूह को संबोधित करेंगे और प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।

आरएसएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि भागवत शाम में ‘हिंदुत्व’ के विषय पर बुद्धिजीवियों के एक समूह को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में, भागवत चिकित्सकों एवं कारोबारियों समेत कुछ प्रमुख लोगों के साथ सूरत में बैठकें करेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि भागवत के गुजरात दौरे के दौरान कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा।

आरएसएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया, “राष्ट्रीय स्तर के आरएसएस नेताओं के दौरे हर साल नियमित रूप से होते हैं। उसी के तहत, आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत 28, 29 और 30 सितंबर को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर होंगे। इन तीन दिनों के दौरान, वह सूरत में बुद्धिजीवियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे और उसके बाद, कई प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।”

राज्य भाजपा सरकार के नेतृत्व में बदलाव के बाद भागवत का यह पहला गुजरात दौरा है, जहां भूपेंद्र पटेल ने हाल ही में विजय रूपाणी की जगह मुख्यमंत्री के रूप में पदभार संभाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह