सरपंच, कनिष्ठ सहायक और ग्राम विकास अधिकारी कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 5, 2021 23:56 IST2021-08-05T23:56:44+5:302021-08-05T23:56:44+5:30

Sarpanch, Junior Assistant and Village Development Officer arrested in alleged bribery case | सरपंच, कनिष्ठ सहायक और ग्राम विकास अधिकारी कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार

सरपंच, कनिष्ठ सहायक और ग्राम विकास अधिकारी कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार

जयपुर, पांच अगस्त राजस्थान के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने बृहस्पतिवार को सीकर जिले में रूल्याणी ग्राम पंचायत के सरपंच, कनिष्ठ सहायक और ग्राम विकास अधिकारी को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया।

एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपियों ने अपना खेत अपना काम योजना के तहत परिवादी से पशुशाला एवं भूमि समतलीकरण के भुगतान में बतौर कमीशन 22,400 रूपये रिश्वत की मांग की थी।

उन्होंने बताया कि शिकायत के सत्यापन के बाद दल ने रूल्याणी ग्राम पंचायत के सरपंच मोहित, ग्राम विकास अधिकारी विरेन्द्र तंवर और कनिष्ठ सहायक देवी सिंह को कथित रूप से 22,400 रूपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

रिश्वत के 22,400 रूपये में सरपंच और कनिष्ठ सहायक के प्रत्यके के हिस्से की राशि 6400 रूपये और ग्राम विकास अधिकारी के हिस्से की राशि 9,600 रूपये थी।

आरोपियों के निवास और ठिकानों की तलाशी जारी है और आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Sarpanch, Junior Assistant and Village Development Officer arrested in alleged bribery case

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे