लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में पुलिस हिरासत से परिजन को छुड़ाने के लिए रिश्वत लेने के आरोप में सरपंच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:27 IST

Open in App

श्रीनगर 26 मई जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो परिवारों से उनके रिश्तेदारों को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के एवज में एक लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को एक सरपंच को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकवाद से जुड़े एक मामले में दक्षिण कश्मीर के कोकरनाग क्षेत्र से दो लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया था। दोनों के परिवार काडीपोरा के सरपंच निसार अहमद खान के पास मदद के लिए गए। अधिकारी ने कहा कि इस बीच, जांच में दोनों व्यक्ति निर्दोष पाए गए और उन्हें रिहा कर दिया गया। लेकिन पुलिस को पता चला कि उनके परिजनों ने दोनों की रिहाई के लिए खान को 1,10,000 रुपये दिए हैं। गोपालपोरा के सरपंच खान ने वादा किया था कि वह दोनों को पुलिस की हिरासत से रिहा करवा देगा।

खान इस मामले में पुलिस अधिकारी से मिलने भी गया था, लेकिन उसे मुलाकात की इजाजत नहीं मिली। अधिकारी ने कहा कि उसे फोन पर बातचीत में स्पष्ट कर दिया गया कि जांच में मिलीभगत नहीं पाए जाने पर दोनों दोनों संदिग्धों को घर भेज दिया जाएगा।

पुलिस ने सरपंच पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सरपंच के पास से धन राशि भी बरामद कर ली गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल