लाइव न्यूज़ :

सरपंच को अपने भाई के जरिये कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 15:14 IST

Open in App

जयपुर, दो अगस्त भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एक दल ने सोमवार को श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के एक सरपंच को उसके भाई के जरिये करीब 15,000 रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि सूरतगढ़ तहसील के 1 एलएम पंचायत समित के सरपंच आरोपी सतपाल एवं उसके भाई राम प्रताप शिकायतकर्ता को नरेगा श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी की राशि में से बतौर कमीशन आधी राशि रिश्वत के रूप में मांगकर परेशान कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि दल ने सोमवार को रामप्रताप को अपने भाई सरपंच सतपाल के लिये शिकायतकर्ता से 15,120 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगें हाथों गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य परिसरों की तलाशी जारी है। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल